कोटा में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन-बोलेरो की टक्कर में दो छात्राओं की मौत, छह घायल
कोटा: राजस्थान के कोटा से बड़ी खबर सामने आई है। एक स्कूल वैन का टायर फट गया और वह सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। हादसे में दो स्कूली बच्चियों की मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हुए हैं। वैन चालक भी घायल है।
हादसा कोटा जिले के इटावा कस्बे का है, जहां घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोटा जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
वैन की टक्कर के बाद बच्चे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैंता गांव से बच्चे लेकर ईको स्कूल वैन इटावा आ रही थी। इसी दौरान उसका टायर फट गया। वैन लहराती हुई अनबैलेंस होकर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कूल वैन में सवार बच्चे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। राहगीरों ने झाड़ियों में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो गंभीर रूप से घायल बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गर्ल स्टूडेंट्स पारुल आर्य और तनु नागर की मौत
निजी स्कूलों की वैन और बोलेरो गाड़ी के बीच यह टक्कर हुई है। जिन परिवारों ने अपनी दो बेटियों को खोया है, उनमें कोहराम मच गया है। घायल बच्चों के परिजन भी बेहद चिंतित हैं। हादसे में गर्ल स्टूडेंट्स पारुल आर्य और तनु नागर की मौत हुई है। ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए घायल सागर, भूमित, प्राची, राखी, रोनित, विहान और परवेज (वैन चालक) को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है।
ममता की रणनीति पर पड़ा असर, विपक्ष की बिखरी ताकत बनी बड़ी वजह
Ambikapur: ठेकेदारों में नाराजगी, एक ही ठेकेदार को मिला पूरा भुगतान; सफाई कामकाज प्रभावित
छत्तीसगढ़ शराब केस में रिटायर्ड IAS Anil Tuteja को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
उड़ान से पहले इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
दिल्ली के खिलाफ मिली शिकस्त से नाराज दिखी राजस्थान टीम, मैदान पर बढ़ा तनाव
IPL 2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर, RCB पहुंची आगे; बाकी टीमों का गणित समझिए
बंगाल की राजनीति में नया विवाद, अभिषेक की संपत्तियों को लेकर दावे तेज
SRH से मुकाबला बना करो या मरो, जानिए कैसे बच सकती है CSK की उम्मीद
IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी से खफा हुए Mohammad Kaif, सामने आई वजह