टीम इंडिया की कामयाबी पर बॉलीवुड हुआ गर्वित, करीना और सुनील शेट्टी समेत सितारों ने दी शुभकामनाएं
मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर तीसरी बार विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है। अब हर कोई भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहा है और फाइनल में जीत की प्रार्थना कर रहा है। सिनेमा और मनोरंजन जगत के भी तमाम सितारों ने भारतीय महिला टीम की इस जीत पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।
सुनील शेट्टी ने जीत को बताया मैजिकल
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। अभिनेता ने टीम इंडिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा था। लेकिन हमारा विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा रोड्रिग्ज का शानदार शतक और टीम का निडर चेज। फाइनल में टीम इंडिया।’
करीना ने दी जीत की बधाई
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी भारतीय महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और जीत पर खुशी जताई। करीना मैच देखने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं कहती हूं लड़कियां सब कर सकती हैं। शानदार टीम इंडिया।’ इसके अलावा करीना ने जेमिमा की तारीफ करते हुए भी एक स्टोरी साझा की है।
राजपाल यादव बोले- हमारी शेरनियां छा गईं
कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हमारी शेरनियां छा गईं। हम फाइनल में पहुंच गए।’
सैयामी बोलीं- शाबाश लड़कियां
अभिनेत्री सैयामी खेर ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हम सब रो रहे हैं। यह जीत बहुत ही खास है। शाबाश लड़कियों।’ इसके अलावा सैयामी ने एक पोस्ट जेमिमा के लिए भी शेयर की है।
रूपाली गांगुली ने दी बधाई
‘अनुपमा’ फेम टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। रूपाली ने टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर खुशी जताई है।
वरुण ने जताई खुशी
अभिनेता वरुण धवन ने भी इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक फोटो जेमिमा की शेयर की है और एक में हरमनप्रीत कौर नजर आ रही हैं और फाइनल लिखा हुआ है।
आयुष्मान ने शेयर किया वीडियो
आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया की जीत पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जेमिमा की उनकी शानदार पारी के लिए तारीफ की है।
विक्रांत ने जेमिमा को बोला शुक्रिया
विक्रांत मैसी ने जेमिमा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए शुक्रिया बोला है। साथ ही टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा
हजारों साल पुरानी खोज ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की दिलचस्पी, दांतों की सर्जरी पर नए संकेत
दवा कारोबारियों का बड़ा प्रदर्शन, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
बरगी क्रूज हादसा: जांच आयोग के काम में बाधा, दफ्तर नहीं मिला
छत्तीसगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा सौगात, अमित शाह ने शुरू की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा