छत्तीसगढ़ में शाह का दूसरा दिन, महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं, जिसके तहत कल देर रात वे रायपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. वहीं आज गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे. इसके साथ ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे.
बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे अमित शाह
आज यानी 4 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे. वे सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे. इस दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी.
महतारी वंदन योजना की किस्त करेंगे जारी
गृहमंत्री महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को सौगात देंगे. जहां वे 65 लाख महिलाओं के खाते में सीधे 606.94 करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर करेंगे. इसके पहले CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ के खरसिया में महतारी वंदन की 19वीं किस्त जारी की थी.
‘मिशन 2026’ की समीक्षा करेंगे अमित शाह
बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. बस्तर दशहरा समिति ने गृहमंत्री को दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. जिसके बाद गृहमंत्री यहां पहुंच रहे हैं. सभी को इंतजार है कि जनसभा को संबोधित करने के दौरान वे नक्सलियों की शांति वार्ता को लेकर क्या बोलेंगे. बताया जा रहा है कि यहां अमित शाह ‘मिशन 2026’ के तहत नक्सल उन्मूलन की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. प्रतिनिधियों से संवाद के अलावा नक्सल उन्मूलन की रिपोर्ट वे अफसरों से लेंगे.
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
728 किलोमीटर का सफरः नर्मदा का नीर पहुँचा देश के आखिरी गाँव सुंदरा तक, बदली ज़िंदगी की धारा
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले