ड्राइवर ने मौके का फायदा उठाया और बस छोड़कर फरार, यात्री डर के मारे सहमे रहे
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस दौरान 30 लोगों की जान सांसत में आ गई। दरअसल, बूंदी डिपो से जयपुर जा रही रोडवेज बस घाड़ कस्बे के पास अचानक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया का डिवाइडर तोड़ते हुए झूल गई। इससे बस में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त रोडवेज चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े।
रोडवेज बस पुलिया से झूली
रोडवेज बस बूंदी से वाया घाड़ होते हुए जयपुर जा रही थी, तभी घाड़ के समीप अनियंत्रित होकर बीसलपुर बांध की नहर की पुलिया से गुजरते समय डिवाइडर से टकरा गई और झूल गई। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। वहीं बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बस में चढ़कर यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी गाड़ियों से आगे गंतव्य तक पहुंचाया, तो किसी ने उन्हें सरोली मोड़ तक छोड़ने की व्यवस्था की।
रोडवेज चालक की बड़ी लापरवाही
यात्रियों का कहना है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या रोडवेज प्रशासन अपने चालकों पर कोई निगरानी रखता भी है या नहीं? इधर, बस चालक का मौके से फरार हो जाना भी गंभीर सवाल खड़े करता है। वह तो गनीमत रही कि बस पुलिया के नीचे नहीं गिरी, नहीं यह बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इससे पहले रोड़वेज बसों में अचानक आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसी घटनाएं रोड़वेज प्रबंधन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो चुके।
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
धोखाधड़ी का मामला: आश्रम जमीन में 20 लाख की ठगी, साध्वी आत्म निष्ठा हुई प्रभावित