बजाज नगर में फायरिंग से सनसनी, रिटायर्ड अधिकारी और परिवार सुरक्षित, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी दिनेश दयाल गुप्ता के घर 24 सितंबर की रात फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, गिरफ्तार आरोपी कोई रिटायर्ड अधिकारी का पूर्व सिक्योरिटी गार्ड भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा (35) है। आरोपी करौली के हिण्डौन का निवासी है और वर्तमान में जयपुर के दादू दयाल नगर, मुहाना में रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा, छह कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
मकान मालिक से लेना चाहता था बदला
पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में भरत लाल अपनी पत्नी के साथ दिनेश दयाल गुप्ता के घर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। मकान मालिक के बाहर जाने पर उसने और उसकी पत्नी ने घर से चोरी की और फरार हो गए। मालिक की शिकायत पर बजाज नगर थाना पुलिस ने दोनों को चेन्नई से गिरफ्तार किया था।
इस मामले में जमानत करवाने में भरत लाल का काफी पैसा खर्च हुआ, जिसके चलते वह कर्ज में डूब गया। उसने अपने कर्जदार बनने का जिम्मेदार रिटायर्ड IRS अधिकारी को माना और उनसे बदला लेने की ठान ली।
धमकी से शुरू हुआ था सिलसिला
डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन के अनुसार, चार-पांच दिन पहले भरत लाल ने दिनेश दयाल को फोन पर गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह उनके घर में डीजल छिड़ककर आग लगा देगा और उनकी जान ले लेगा। उसने रंगदारी की मांग भी की। जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसने डराने के इरादे से फायरिंग की साजिश रची।
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश