रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लगातार झमाझम, अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना
रायपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तंत्र का असर अब छत्तीसगढ़ पर दिखने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों सहित इससे लगे बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले तथा इससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है।
अलर्ट जारी
प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।
इसके अलावा पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम 26 सितंबर तक और प्रबल होकर अवदाब के रूप में तब्दील हो सकता है और 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा व उत्तर आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है।
यह है राजधानी की स्थिति
26 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण उड़ीसा तट तथा उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर