सोमवार-मंगलवार बारिश की उम्मीद, फिर राजस्थान से विदा होगा मॉनसून
जयपुर: विदाई से पहले मानसून एक बार फिर प्रदेश को ठंडक दे रहा है। बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी की वजह से लोगों को तीखी धूप से राहत मिल रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का मौसम हो रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब सिर्फ दो दिन और रहने वाला है। इसके बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। इन दो दिनों में करीब दस जिलों में मानसून की बारिश हो सकती है। बुधवार 24 सितंबर से प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है।
जानिए किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज सोमवार 22 सितंबर को प्रदेश के दस जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्व राजस्थान के दस जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन दस जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उनमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, राजसमंद, सलूंबर, सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिला शामिल है। इन्हीं जिलों में कल मंगलवार 23 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
लगातार बढ़ रहा है तापमान
पूर्वी राजस्थान के जिबढ़लों में भले ही बारिश का दौर जारी हो लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में तेज धूप खिल रही है। इस कारण गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है। रविवार 21 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप खिली जिसकी वजह से कई जिले काफी गर्म रहे। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर का तापमान रविवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर चूरू में 38.9 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं जिले के पिलानी में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 37.4 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 37.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 35.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 35.5 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते