सावधान रहें! राजस्थान पुलिस ने मैलवेयर और साइबर फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी
जयपुर: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने राज्य में मालवेयर अटैक और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें साइबर हमलों से बचाव के उपाय और एक सुरक्षित साइबर व्यवहार अपनाने की अपील की गई है।
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी फेक वेबसाइट्स, मैलवेयर लिंक और फिशिंग अटैक के ज़रिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये हमले विशेष रूप से स्मार्टफोन, लैपटॉप, बैंकिंग एप्स और सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे गए संदिग्ध लिंक के जरिए किए जाते हैं। जैसे ही यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, मालवेयर डिवाइस में इंस्टॉल हो जाता है, जिससे व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा खतरे में पड़ जाता है।
ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप से करें डिवाइस को सुरक्षित
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का इस्तेमाल करें, जो एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है डिवाइस को मैलवेयर से स्कैन करने और हटाने का।
ऐप का उपयोग कैसे करें:
ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप इंस्टॉल करें और ओपन करें।
'स्कैन' विकल्प पर क्लिक करें और फुल स्कैन चुनें।
स्कैन पूरा होने के बाद रिपोर्ट में संदिग्ध फाइल्स दिखेंगी।
'Remove' या 'Delete' बटन दबाकर हानिकारक फाइल्स को हटाएं।
नियमित स्कैनिंग से डिवाइस को भविष्य के खतरों से सुरक्षित रखा जा सकता है।
धोखाधड़ी की रिपोर्ट कहां करें?
यदि आप किसी साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत रिपोर्ट करें:
निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर थाना पर जाएं
राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: https://cybercrime.gov.in
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 / 9257510100
राजस्थान पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, और अपने डिजिटल डिवाइस को सुरक्षित बनाए रखें।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल