जयपुर पुलिस अकादमी में 76 नव नियुक्त अधिकारियों का दीक्षांत समारोह, CM ने किया सम्मान
जयपुर: राजस्थान पुलिस अकादमी में शुक्रवार को 55वें बैच के 76 प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्रेनी अधिकारियों को पदक, स्मृति चिन्ह, प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए।
समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और महानिदेशक प्रशिक्षण अशोक राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अकादमी निदेशक एस. सेंगाथिर ने बताया कि 47 सप्ताह की कठोर ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी अधिकारियों को न केवल पुलिसिंग के कानूनी विषयों में प्रशिक्षित किया गया, बल्कि साइबर अपराध, फोरेंसिक साइंस, क्रीमिनोलॉजी और सॉफ्ट स्किल्स में भी दक्ष बनाया गया। प्रशिक्षण का हिस्सा रहते हुए उन्हें भोपाल, गांधी नगर और अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय स्तर की पुलिस अकादमियों का दौरा कराया गया ताकि वे आधुनिक पुलिसिंग के सर्वश्रेष्ठ तरीकों को समझ सकें।
इस अवसर पर ट्रेनी अधिकारियों ने परंपरागत शपथ ली और देश व समाज की सेवा के लिए समर्पण व्यक्त किया। समारोह में बेस्ट ट्रेनीज को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी अमित पंवार रहे, जबकि इंडोर में बेस्ट नवनीत कौर, आउटडोर, फायरिंग और ड्रिल में बेस्ट ओमप्रकाश गोदारा, घुड़सवारी में बेस्ट देवेंद्र सिंह, कंप्यूटर व साइबर अनुसंधान में बेस्ट प्रदीप कुमार, फोरेंसिक साइंस में बेस्ट स्वाति बूरी और क्रीमिनोलॉजी में बेस्ट सुहासी जैन घोषित किए गए।
प्रशिक्षकों की श्रेणी में भी सम्मान प्रदान किया गया। इंडोर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक दीपक यादव और आउटडोर की सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक कंपनी कमांडर वीना कुमारी को प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश को आज 76 नए जांबाज़ अधिकारी मिले हैं, जो आने वाले समय में जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई दिशा देंगे।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल