सीतापुर में ‘बाघ ने उठा लिया’ की घटना ने लिया नया मोड़, परिवार और ग्रामीण रह गए हैरान
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक गांव में लड़की को घर के पास से बाघ खींच ले गया। परिजन के हल्ला मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी दल-बल के साथ पहुंच गए। इस सूचना से हड़कंप मच गया लेकिन जब सच्चाई पता चली तो सब लोग हक्के-बक्के रह गए। युवती तो अपने प्रेमी के साथ लखनऊ में पाई गई।
यह घटना सीतापुर के मछरेहटा क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार की सुबह अचानक एक महिला ने हल्ला मचाकर रोना शुरू किया। वह जोर-जोर से बोले जा रही थी- अरे बचाओ रे हमरी बिटिया को बाघ खींच ले गवा.. हाय रे बिटिया को गन्ना के खेतै में खींच ले गवा.. उ कहिस अम्मा भागो बघवा आई गा.. अरे हम बर्बाद होई गए...। बाघ के शिकार की सूचना से ग्रामीण जुट गए। पुलिस और वन विभाग के हाथ-पांव भी फूल गए। स्थानीय लोग भी लाठी-डंडा लेकर जुट गए। विभाग के लोगों ने कॉम्बिंग शुरू कर दी। थर्मल ड्रोन के जरिए कई किलोमीटर तक का इलाका खंगाला गया लेकिन बाघ और लड़की का कोई भी सुराग नहीं मिला। ना तो बाघ के पैरों के निशान मिले और ना ही ऐसी कोई घटना होने के भी सबूत नहीं मिले।
पुलिस ने महिला सहित परिजन से पूछताछ शुरू की। इस दौरान कुछ शक होने पर जब सख्ती से बात की गई तो महिला ने सारा सच उगल दिया। दरअसल लड़की की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन परिजन के नहीं मानने पर वह एक रात पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला ने लोक-लाज के डर से सुबह बाघ वाला ड्रामा रच दिया। फिलहाल लड़की और प्रेमी सनी की लोकेशन लखनऊ में ट्रेस की गई है। लड़की के परिजन की तरफ से तहरीर के आधार पर रामलोटन बाजार निवासी सनी के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल गांव और क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल