बिंज-वॉचर्स तैयार हो जाएं, इस वीकेंड ओटीटी पर मिल रहा है एंटरटेनमेंट का फुल पैक
मुंबई: सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में लगी हैं। मगर, वीकएंड पर अगर आपको घर बैठे कुछ शानदार सीरीज या फिल्म देखने का मन है तो इस हफ्ते काफी कुछ दिलचस्प है। एक तरफ आर्यन खान ने बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर दी है। उनकी डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। वहीं वीकएंड पर भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज की कतार में हैं। जानिए
द ट्रायल सीजन 2
अभिनेत्री काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन आ रहा है। यह शुक्रवार 19 सितम्बर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार काजोल के साथ शिबा चड्ढा और जिशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। नयनिका सेनगुप्ता अब और बड़े कानूनी संघर्ष और साजिशों से टकराती दिखेंगी।
डाकुआं दा मुंडा 3
पंजाबी फिल्म 'डकुआं दा मुंडा 3' 19 सितम्बर को जी5 पर आएगी। इसमें देव खरौद और जपजी खैरा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक लेखक की आत्मकथा पर आधारित है, जिसमें नशे से जूझते युवा की संघर्षपूर्ण यात्रा दिखाई जाएगी।
हॉन्टेड होटल
डरावनी फिल्म 'हॉन्टेड होटल' भी इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में है। यह फिल्म शुक्रवार 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें क्रिस्टिना रिची और फिन वुल्फहार्ड मां-बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। यह कहानी एक पुराने होटल में बसे भूत-प्रेत और रहस्यों पर आधारित है।
हाउस मेट्स
शुक्रवार 19 सितम्बर को फिल्म 'हाउस मेट्स' भी दस्तक देगी। अपारशक्ति खुराना और रिद्धि डोगरा अभिनीत यह फिल्म जी5 पर आने वाली है। कहानी एक नवविवाहित जोड़े की है, जो नए घर में अजीब घटनाओं और पड़ोसियों की चालों से जूझते हैं।
पुलिस पुलिस
इसके अलावा तमिल थ्रिलर सीरीज 'पुलिस पुलिस' भी रिलीज हो रही है। यह सीरीज 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे एक्शन और सस्पेंस से भरपूर बताया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल