छात्रों के सामने दो शिक्षकों का जमकर झगड़ा, पढ़ाई छोड़कर क्लास में चली कुश्ती, डर से बच्चों ने छोड़ी कक्षा
रायपुरः सारंगढ- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। शासकीय हाई स्कूल धारासिव में शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई। पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी निभाने की जगह दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। शिक्षकों की झड़प से क्लास में मौजूद बच्चे सहम गए। झगड़ा देख चीखते हुए बच्चे क्लास छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इससे माहौल बिगड़ा साथ ही पढ़ाई ठप हो गई। अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। कक्षा में मौजूद छात्रों ने बताया कि जब टीचर विनीत दुबे अपनी क्लास लेने नहीं पहुंचे। तब उनकी जगह पर मनोज कश्यप हिंदी की क्लास लेने पहुंच गए और बच्चों को पढ़ाने लगे। टीचर मनोज कश्यप पढ़ा ही रहे थे कि उसी बीच विनीत दुबे भी उसी क्लास में पहुंच गए। उन्होंने मनोज को पढ़ाने के लिए मना किया और आपत्ति जताई। दोनों के बीच कहासुनी अचानक गाली-गलौच से हाथापाई तक पहुंच गई।
बच्चों के सामने भिड़ गए दोनों टीचर
बदतमीजी करते हुए दोनों टीचर बच्चों के सामने ही क्लास में भिंड़ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसमें दोनों शिक्षकों को चोटें भी आई हैं। वहीं, डरकर बच्चे क्लास छोड़कर बाहर भागने लगे। क्लास में मौजूद बच्चों ने बताया कि बदतमीजी की शुरूआत लेट आए टीचर विनीत दुबे ने ही की थी।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसका फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों शिक्षक बच्चों की मौजूदगी में ही लड़ते दिख रहे हैं। वहीं, क्लास में मौजूद बच्चों को डर के मारे बेंच से कूदकर बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।
शिक्षक का विवादों से पुराना नाता
स्कूल के अन्य शिक्षक और अभिभावकों ने भी बातचीत के दौरान बताया कि शिक्षक विनीत दुबे का व्यवहार लंबे समय से विवादित रहा है। वह सहकर्मी शिक्षकों के साथ भी लड़ाई-झगड़ा कर चुके हैं। इतना ही नहीं वे सही समय पर स्कूल भी नहीं पहुंचते हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से घटना को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि 'यदि स्कूल के प्राचार्य की ओर से लिखित शिकायत आती है तो मामले की जांच किया जाएगा। और दोषी पाए जाने वाले शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई