टीकाराम जूली ने विपक्षी विधायकों की जासूसी का मुद्दा उठाया, फिर सीधे वसुंधरा गुट पर निशाना साधा
जयपुर : राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने पर सियासत जमकर गर्माई हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कैमरे लगाने के पीछे वसुंधरा राजे ग्रुप की जासूसी करने का दावा किया है। उनका आरोप है कि सरकार विधानसभा में लगाए गए अतिरिक्त कैमरों से वसुंधरा राजे के ग्रुप की जासूसी कर रही है। इधर, जूली के बयान से सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। वहीं, सियासी जानकार जूली के इस बयान को बीजेपी में मतभेद पैदा करने की कोशिश से जोड़ रहे हैं।
जूली के अनुसार, असली वजह वसुंधरा राजे गुट पर निगरानी करना
विधानसभा के बाहर कैमरे लगाए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सत्ता पक्ष कांग्रेस को टारगेट कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार इन कैमरों के जरिए न सिर्फ कांग्रेस विधायकों की निगरानी कर रही है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी जासूसी करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पहले जब वसुंधरा राजे सदन में आई थीं, तो यह तक देखा गया कि कौन-कौन विधायक उनसे मिलने गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में लगाए गए कैमरों के पीछे असली वजह वसुंधरा राजे गुट पर निगरानी रखना है।
जूली और डोटासरा में वर्चस्व की लड़ाई है - लक्ष्मीकांत भारद्वाज
इधर, टीकाराम जूली के इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इस तरह की बेवजह बातों से सदन में हंगामा किया जाता है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा और जूली के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसलिए डोटासरा सदन में नहीं आ रहे हैं। वहीं, जूली इस तरह के मुद्दे उठाकर हीरो बनना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक इतना निकम्मा और नकारा विपक्ष कभी नहीं आया है।
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई