दान ही नहीं, ब्याज भी बना रिकॉर्ड, 153 करोड़ के योगदान पर राम मंदिर को एक साल में 173 करोड़ का ब्याज
अयोध्या: रामनगरी में हर रोज देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। राम मंदिर में घंटों लाइन लगाकर अपने आराध्य की एक झलक पाने वाले भक्त दान-दक्षिणा में भी पीछे नहीं रहते हैं। बीते एक साल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 327 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें 153 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं ने दान दिया है, 173 करोड़ रुपये इस दान की धनराशि पर ब्याज स्वरूप मिले हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, प्रतिदिन 70 से 80 श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। वह यहां राम मंदिर, हनुमानगढ़ी के अलावा अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन करते हैं। भक्त दान में रुपयों के अलावा सोना और चांदी के आभूषण भी देते हैं। पिछले साल ट्रस्ट को विभिन्न माध्यमों से 327 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। बीते पांच महीनों की बात करें तो एक अप्रैल से 31 अगस्त तक कुल 104.96 करोड़ रुपये की आय हुई है।
दान पात्र में 20.86 करोड़ तो ऑनलाइन माध्यम से 3.76 करोड़ का चढ़ावा
6.20 करोड़ रुपये दान काउंटर के जरिए प्राप्त हुए, जबकि दान पात्र में 20.86 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है। 3.76 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से दान में आया है। आपको बता दें कि भव्य राम मंदिर का काम कई सालों से चल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल के अंत तक काम खत्म हो जाएगा।
दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद
राम मंदिर का शिखर अब दिखाई देने लगा है। फिनिशिंग, परकोटा का निर्माण और अन्य संरचनाओं का काम दिसंबर तक होने की उम्मीद जताई गई है। राम मंदिर परिसर में रामलला के साथ राम दरबार, सूर्य, अन्नपूर्णा और हनुमान जी के मंदिर भी बनेंगे। मंदिर के चारो ओर एक आयताकार परकोटा बन रहा है जिसका लगभग 20 प्रतिशत काम शेष है।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण