कानपुर का खौफनाक मामला: बहन के सपने में आया भाई और बताया हत्या का सच, खुलासा होते ही सनसनी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। फिल्मों में जिस प्रकार कोई मृत व्यक्ति किसी के सपने में आकर खुद की हत्या की बात बताता है, कुछ ऐसा ही मामला असलियत में होने की बात सामने आई है। दरअसल, कानपुर में रहने वाली पूजा के सपने में रक्षाबंधन की रात भाई शिवबीर की छवि दिखाई दी। वह छवि पूजा को कह रहा था कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस सपने ने पूजा को हैरान परेशान कर दिया। वह व्याकुल कर दिया। उसने परिवार के जिस व्यक्ति को सपने के बारे में बताया, वह चौंक गया। इस सपने के आधार पर जब खोजबीन शुरू हुई तो ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया।
मां को बताई सपने की बात, हुई बेचैन
रक्षाबंधन की रात शिवबीर की बहन पूजा को एक अजीब सपना आया था। सपने में उसका भाई कह रहा था कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस सपने की बात जब पूजा ने मां सावित्री देवी को बताई तो घरवालों को शक होने लगा। बहू के व्यवहार के कारण शक गहरा हो गया। सावित्री देवी को पहले से ही बहू मालती के व्यवहार पर संदेह था। उनका बेटे से लंबे समय से संपर्क नहीं होन पा रहा था। बहू से जब भी वे बेटे से बात कराने को कहती थीं तो बार-बार वह टाल रही थी। इसने परिवार के शक को और मजबूत कर दिया।
पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
सावित्री देवी साहस जुटाकर सीधे पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गई। वहां उन्होंने कमिश्नर के सामने बेटे की हत्या की आशंका जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने सबसे पहले मालती के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले। जांच में सामने आया कि वह पति शिवबीर से बात करने की जगह अपने भांजे अमित से लगातार संपर्क में थी।
गला दबाकर हत्या, 10 पैकेट नमक
शिवबीर की हत्या की साजिश का धागा पुलिस के हाथ यहीं से लगा। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि पिछले साल दिवाली से एक दिन पहले मालती ने अपने पति शिवबीर को नशीली चाय पिलाई। इसके बाद उसने भांजे अमित के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से दूर ले जाकर बगीचे में दफनाया गया। ऊपर से 10 पैकेट नमक डाल दिए गए, ताकि शरीर जल्दी सड़-गल जाए और किसी को शक न हो।
गुजरात जाने का बनाई बहाना
हत्या के बाद मालती ने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि शिवबीर नौकरी के सिलसिले में गुजरात चला गया है। समय-समय पर वह झूठे फोन कॉल की बातें भी करती रही। रक्षाबंधन पर बहन को आया सपना इस कहानी का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ। पुलिस ने जांच के आधार पर पहले अमित को गिरफ्तार किया। इसके बाद मालती को भी हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर घर के पास दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जा चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई बयान दिए हैं। आरोपियों को मामले में कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल