परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बदायूं की युवती का प्रेमी गिरफ्तार; बरेली स्टेशन पर अधूरी रह गई मुलाकात
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान करने वाला प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक-युवती प्रेम में थे। दोनों ने पहले घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन, परिवार के लोग रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। फिर क्या था, प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागने की प्लानिंग कर डाली। दोनों ने दिल्ली जाकर शादी कर लेने का प्लान बनाया। लड़की अपने घर से सामान लेकर निकल गई। प्रेमी को भी भागना था। हालांकि, लड़की के निकलते ही परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई। पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने घर से भागते प्रेमी को रास्ते में ही दबोच लिया। लड़की बरेली स्टेशन पर ही इंतजार करती रह गई। बाद में पुलिस उसे स्टेशन से ले गई।
क्या है पूरी घटना?
मामला बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल घर छोड़कर भागे थे। बिनावर पुलिस ने प्रेमी को रास्ते में ही पकड़ लिया। वहीं, युवती बरेली स्टेशन आ गई। वह प्रेमी के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठी रही। जब प्रेमी नहीं पहुंचा तो वह रोने लगी। उसने खुद जीआरपी थाने पहुंचकर अपनी प्रेम कहानी सुनाई।
युवती ने सुनाई दास्तान
युवती ने बरेली जीआरपी को अपने प्रेम की पूरी दास्तान सुनाई। उसने कहा कि वह युवक से प्रेम करती है। दोनों एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे दोनों शादी करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों के परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। इसलिए, वे दोनों घर से भाग कर दिल्ली जाना चाहते थे। दिल्ली में जाकर शादी करने की तैयारी कर ली थी।
बरेली जंक्शन पर मिलने की योजना
प्रेमी युगल ने घर से भागने को लेकर अलग प्लानिंग की थी। लड़की को पहले भागना था। लड़का बाद में निकलता, ताकि किसी को शक न हो। दोनों ने तय कर लिया था कि बरेली जंक्शन पर मिलेंगे। बॉयफ्रेंड ने लड़की से कहा था कि वह जंक्शन पर पहुंच कर उसका इंतजार करे। प्रेमी जब बरेली जंक्शन नहीं पहुंचा तो वह घबरा गई। जीआरपी थाने पहुंच कर उसने पूरी बात पुलिस को बताई। जीआरपी जंक्शन सी संजीव बालियान ने बताया कि बिनावर थाना फोन कर युवक के संबंध में जानकारी मांगी गई तो पता चला कि वह पुलिस कस्टडी में है। युवती के परिवार वालों की शिकायत पर रास्ते से पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। बरेली जीआरपी की सूचना पर बिनावर से आई पुलिस युवती को अपने साथ बदायूं ले गई।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल