रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को रोकने सड़क पर बैठे मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता
रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली दौरे पर हैं। इस बीच उनके काफिले को रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के एक मंत्री सड़क पर बैठ गए और राहुल वापस जाओं के नारे लगाने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के साथ ही झड़प भी हो गई।
जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह रायबरेली दौरे पर पहुंचे तो उन्हें यहां विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही राहुल गांधी का काफिला शहर में पहुंचा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरना देने बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल वापस जाओ के नारे भी लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मॉं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करने लगे।
धरना प्रदर्शन के चलते राहुल गांधी का काफिला कुछ देर तक वहीं रुका रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने मंत्री और कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाया, जिसके बाद काफिला आगे बढ़ सका।
यहां बताते चलें कि राहुल गांधी बुधवार सुबह दिल्ली से लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है, जिसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी के खिलाफ एक मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध प्रदशर्न से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे। इस घटनाक्रम को पार्टी संगठन के मज़बूत होने से जोड़कर देख रही है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार