‘दबंग’ के फेमस सीन को सोनाक्षी-जहीर ने किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज बुधवार 10 सितंबर को फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। इसमें सलमान खान ने लीड रोल अदा किया था। वे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए। फिल्म की 15वीं एनिवर्सरी पर सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक सीन रिक्रिएट करती दिखी हैं।
जहीर और सोनाक्षी का मजेदार वीडियो
फिल्म 'दबंग' का एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ था, 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से डल लगता है'। यह डायलॉग फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी के बीच फिल्माए गए एक सीन के दौरान का है। फिल्म की एनिवर्सरी पर आज सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यही सीन रिक्रिएट करती दिखी हैं, मगर सलमान की जगह उनके पति जहीर हैं।
जहीर ने बोले सलमान खान के डायलॉग
सोनाक्षी और जहीर इकबाल काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान खान वाले डायलॉग जहीर इकबाल बोलते हैं और सोनाक्षी उन्हीं डायलॉग को दोहराती हैं, जो फिल्म में भी उन्होंने ही बोले। हालांकि, यह सीन करते हुए सोनाक्षी और जहीर तीन-चार बार रीटेक लेते हैं। डायलॉग बोलते हुए दोनों की हंसी छूट जाती है। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाद दोनों ने सफलतापूर्वक सीन रिक्रिएट कर दिखाया। इसके साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है, 'बस यूं ही। पंद्रह साल हो गए। हुड हुड दबंग!'
नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर नेटिजन्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही हैं। खुद जहीर इकबाल ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी पोस्ट की हैं। वहीं, नेटिजन्स को भी दोनों का यह अंदाज पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है, 'रज्जो 2.0 अपने रियल लाइफ हीरो के साथ। वाह'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को हंसते हुए देखकर बहुत खुशी होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के आगे कोहिनूर का हीरा भी फेल'।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार