बांदा में दर्दनाक हादसा: पिता बाहर, मां छत पर… खेलते-खेलते पानी के टब में गिरी दो साल की मासूम, थम गईं सांसें
बांदा: एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी को दर्दनाक मोड़ पर ला देती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा बांदा कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव में हुआ, जहां खेल-खेल में एक मासूम बच्ची ने अपनी जिंदगी गंवा दी। गांव निवासी इस्तियाक मंसूरी की दो वर्षीय नन्ही बिटिया रोज की तरह मंगलवार को घर के आंगन में खेल रही थी। उस मासूम को क्या मालूम था कि खेलते-खेलते वह अनजाने में जिंदगी और मौत के बीच फंस जाएगी। आंगन में ही हैंडपंप के पास पानी से भरा टब रखा हुआ था। खेलते-खेलते वह नन्ही परी टब के करीब पहुंच गई और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। पल भर में वह उसी पानी से भरे टब में जा गिरी।
घर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। पिता बाहर गए हुए थे और मां नहाने के बाद कपड़े फैलाने छत पर चली गई थी। इसी बीच मासूम बच्ची तड़पती रही और कुछ ही देर में पानी की गहराई में उसकी सांसें थम गईं। जब मां वापस आंगन में लौटी तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। घबराकर उसने इधर-उधर देखा और जब नजर टब पर पड़ी तो वहां दिल दहला देने वाला मंजर सामने था। बच्ची पानी में उतरा रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिवारजन और पड़ोसी दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मासूम की नन्ही जिंदगी मौत के आगे हार मान चुकी थी। रोते-बिलखते परिवारजन ने उसे बाहर निकाला, मगर बचाने की उम्मीद की हर डोर टूट चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि परिजनों ने बच्ची की मौत पानी भरे टब में डूबने से होना बताया है। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर ली है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार