अलीगढ़ खेरेश्वर मंदिर मेले में विवाद: धार्मिक कार्यक्रम के बीच रशियन डांसर का अश्लील प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित सुप्रसिद खेरेश्वर महादेव मंदिर में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं का मंदिर में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अड़ में धार्मिक स्थल पर अश्लीलता परोसी जा रही है। कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस का आनंद लेते हुए कार्यक्रम आयोजक दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस कार्यक्रम में लोगों भीड़ पहुंच रही है और बार बालाएं मंदिर में सजे मंच पर अश्लील ठुमके लगा रही है। आपको बता दे कि थाना लोधा इलाके में स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर में देव छठ मेले के दौरान मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बने मंच पर बार बालाओं के डांस ने लोगो के बीच खलबली पैदा कर दी। रशियन बार डांसर का मंदिर में अश्लील डांस दिखाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।
देवछठ मेले में पूर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार आयोजकों ने मंदिर में बार बालाओं का अश्लील डांस करा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आयोजकों की जमकर आलोचना की जा रही है। वहीं खेरेश्वर मंदिर में देव छठ मेले के दौरान बार बालों के अश्लील डांस को लेकर लोगों का कहना है कि यह हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। आयोजकों द्वारा इस तरीके का अश्लील डांस परोसकर हमारी धार्मिक संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मंदिर में इस तरीके के कार्यक्रमों का विरोध होना चाहिए। खेरेश्वर मंदिर में बाहर वालों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया X पर जमकर वायरल हो रहा है वहां लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग तो इसे रशियन मुजरा भी बोल रहे है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार