सीएम भजनलाल ने 160 एक्सप्रेस व 2 सुपर लग्जरी बसों को दिखाई हरी झंडी
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रदेशवासियों को 162 नई बसों की सौगात दी। जयपुर के अमर जवान ज्योति पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने राजस्थान रोडवेज की नई बसों का शुभारंभ किया और 2 सुपर लग्जरी व 160 एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम ने नई बसों की पूजा-अर्चना भी की। इन बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही जयपुर–कैंचीधाम का सफर भी आसान हो जाएगा।
बसों का वितरण:
वैशाली नगर डिपो: 40 बसें , शाहपुरा-विद्याधर नगर डिपो: 22-22 बसें, जयपुर-दौसा: 20-20 बसें,अजमेर और अजमेरू डिपो: 7-7 बसें, कोतपूतली, हिंडौनसिटी और सवाईमाधोपुर डिपो: 5-5 बसें।
सुपर लग्जरी बसें:
जयपुर से कैंचीधाम के लिए चलने वाली 2 सुपर लग्जरी बसों में एसी, आरामदायक सीटें, वाई-फाई, जीपीएस और पैनिक बटन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में मौजूद:
अमर जवान ज्योति पर आयोजित इस अवसर पर डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक गोपाल शर्मा, रोडवेज अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, सचिव शुची त्यागी, एमडी पुरुषोत्तम शर्मा, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
तीस्ता मुद्दे पर चीन की सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव के संकेत
चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा नहीं, ममता बनर्जी के फैसले पर सियासी बहस तेज
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की बड़ी सफलता, ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
न्यूनतम सैलरी ₹65,000 की मांग से 8वें वेतन आयोग पर चर्चा तेज
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित