संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में निधन , सीएम विष्णुदेव साय ने शांताराम सर्राफ के निधन पर जताया शोक
हमने अपना अभिभावक खो दिया - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार (5 सितंबर) शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और शाम 5:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
शांताराम सर्राफ ने बैंक की नौकरी छोड़कर संघ का प्रचारक जीवन अपनाया था। उन्होंने सागर में जिला प्रचारक, रायपुर में विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम प्रांत प्रचारक, मध्यक्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं संपर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। वे मृदुभाषी स्वभाव के साथ घोष में शंख वादन और अच्छे गायक भी थे।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार
सर्राफ के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक रायपुर के जागृति मंडल में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया। इसके बाद अंत्येष्टि के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मदकू द्वीप (श्री हरिहर क्षेत्र) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शोक संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “शांताराम सर्राफ का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।”
भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सर्राफ को “त्याग, तपस्या और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक” बताया।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने उन्हें “हिन्दुत्व की अलख जगाने वाले प्रेरणा के आकाशदीप” की संज्ञा दी।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि उनका संत स्वभाव और सादगी हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा थी।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी समेत भाजपा और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अशोक बजाज का भावुक स्मरण
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि शुक्रवार को ही वे अस्पताल में सर्राफ से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए अंतिम प्रणाम रहा, कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया।”
अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति सर्राफ की निष्ठा और सेवा कार्यों की छाप सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
नीतू कपूर की फिल्म पर लगे कॉपी के आरोप, जानें पूरा मामला
चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद में केंद्र सरकार को झटका
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूमर्ड रिलेशनशिप का दावा
बेंगलुरु को बड़ा झटका, फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद शिफ्ट
साइबर फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला, खाते से उड़ गए पैसे
भोपाल मंडल में टिकटिंग व्यवस्था और सुदृढ़, डिजिटल सिस्टम पर जोर
794 वैकेंसी के साथ रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
ग्रीन टी कब पीना ज्यादा फायदेमंद है? जानिए सही तरीका
पत्नी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
तीस्ता मुद्दे पर चीन की सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव के संकेत