आठ साल की मासूम की मुस्कान से गूंजा थाना – वर्दी पहनते ही खुश हुई बच्ची, पुलिसकर्मियों ने किया स्वागत
उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में आठ साल की इच्छा बाल कॉन्स्टेबल बनी है। वह चौथी क्लास की छात्रा है। बाल कॉन्स्टेबल के रूप में इच्छा को महज 25 मिनट में नियुक्ति पत्र मिल गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने इच्छा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आशीर्वाद दिया है। बाल कॉन्स्टेबल बनने के बाद इच्छा को हर महीने सैलरी भी मिलेगी।
बाल कॉन्स्टेबल कैसे बनी इच्छा
दरअसल, बाल कॉन्स्टेबल हर कोई नहीं बन सकता है। यह पुलिस विभाग में कार्यरत लोगों की अचानक मृत्यु के बाद उनके बच्चों को अनुकंपा के आधार पर दी जाती है। बच्चे अगर छोटे होते हैं तो उन्हें बाल कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्ति मिलती है। इच्छा के पिता भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे। 17 मई 2025 को हार्ट अटैक से हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह रघुवंशी की मौत हो गई थी।
दो सितंबर को इच्छा ने बाल कॉन्स्टेबल के लिए दिया आवेदन
पिता की मौत के बाद इच्छा ने दो सितंबर को बाल कॉन्स्टेबल बनने के लिए आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने सजगता दिखाई। उन्होंने 25 मिनट के अंदर ही इच्छा को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इसके बाद इच्छा की नियुक्ति उज्जैन पुलिस में बाल कॉन्स्टेबल के रूप में हो गई।इस मौके पर एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग में बाल कॉन्स्टेबल का प्रावधान है। किसी कर्मी की मौत हो जाती है, उसके बच्चे को बाल कॉन्स्टेबल बनाया जाता है।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, बाल कॉन्स्टेबल बनी इच्छा को अभी हर महीने 10,000 रुपए की सैलरी मिलेगी। उसके नाम पर खाता खुलवाया गया है। यह सैलरी उसे पढ़ाई के लिए दी जाती है। वहीं, जब इच्छा 18 साल की हो जाएगी तो उसे पूर्ण सैलरी मिलेगी। अभी भी वह पुलिस विभाग में फुल टाइम कर्मचारी है।
चयनित शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी
तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, कई डॉक्टरों की सेवा समाप्त
नीतू कपूर की फिल्म पर लगे कॉपी के आरोप, जानें पूरा मामला
चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद में केंद्र सरकार को झटका
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूमर्ड रिलेशनशिप का दावा
बेंगलुरु को बड़ा झटका, फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद शिफ्ट
साइबर फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला, खाते से उड़ गए पैसे
भोपाल मंडल में टिकटिंग व्यवस्था और सुदृढ़, डिजिटल सिस्टम पर जोर
794 वैकेंसी के साथ रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी