बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा सहारा, IPL टीम ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली: उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तबाही मचाई है. हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी मानसून की भीषण मार देखने को मिली है. पंजाब में तो स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि कई गांव अलग-अलग नदियों की बाढ़ में डूब गए हैं. ऐसे में पंजाब की मदद के लिए लगातार गुहार लगाई जा रही है और इस हालात में इस राज्य से जुड़ी IPL फ्रेंचाइजी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. पंजाब किंग्स ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करीब 34 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया. साथ ही क्राउड फंडिंग के जरिए भी रकम जुटाने का अभियान शुरू किया है.
बाढ़ राहत के लिए पंजाब किंग्स का दान
पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया और बताया कि वो प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए मशहूर हेमकुंड फाउंडेशन और RTI के साथ हाथ मिला रही है. फ्रेंचाइजी ने बताया कि राहत कार्यों को ज्यादा से ज्यादा फैलाने के लिए उसने इन दोनों संगठनों के साथ मिलकर ‘टुगेदर फॉर पंजाब’ अभियान की शुरुआत की है. इसके लिए पंजाब किंग्स ने खुद सबसे पहले 33.8 लाख रुपये का दान इन संगठनों को देने का ऐलान किया.
पंजाब के कई गांव और शहरों में बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हैं और लोगों के साथ ही मवेशियों को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. हजारों एकड़ में खेत भी पूरी तरह डूब गए हैं. ऐसे वक्त में पंजाब किंग्स ने ये अभियान शुरू किया है. फ्रेंचाइजी ने बताया कि इस फंड के जरिए रेस्क्यू बोट खरीदी जाएंगी, जिसका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को निकालने और मेडिकल एमरजेंसी के मामलों में काम आएंगी. इसके अलावा जरूरत के सामान और साफ पानी भी प्रभावित लोगों को तक पहुंचाने में ये फंड इस्तेमाल होगा.
क्राउड फंडिंग से भी मदद की कोशिश
इसके अलावा पंजाब किंग्स ने एक ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान भी शुरू किया है, जिसके जरिए फ्रेंचाइजी ने 15 सितंबर तक 2 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. टीम ने बताया कि ये फंड ‘ग्लोबल सिख चैरिटी’ को दिया जाएगा, जो इसका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए करेगी. पंजाब किंग्स ने अपने फैंस और आम लोगों से इस ऑनलाइन फंडिंग में दान करने की अपील की है ताकि आपदा की इस स्थिति में प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहायता पहुंचाई जा सके.
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव