बीजेपी अध्यक्ष पद की होड़ में अब सीएम बनाम केंद्रीय मंत्री
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद से हटा सकती है पार्टी
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान कौन संभालेगा, इसे लेकर फैसला अभी तक नहीं हुआ है। पार्टी में अभी भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। अब कहा जा रहा है कि संभावित उम्मीदवारों की दौड़ में एक सीएम और एक और केंद्रीय मंत्री की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, बीजेपी ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। लंबे समय से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं के नामों की चर्चा में चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के नाम पर विचार कर सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फडणवीस को संकेत दे दिए गए हैं कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।
रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि संदेश दे दिया गया है, लेकिन अब तक उनकी भविष्य की भूमिका पर चर्चा नहीं हुई है। संभावनाएं हैं कि बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। वह युवा हैं और उनको संघ का समर्थन मिला हुआ है। साथ ही उन्हें पार्टी नेतृत्व का विश्वास भी हासिल है। इसे लेकर फडणवीस ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इधर बताया जा रहा है कि रूपाला को भी संघ का समर्थन हासिल है। साथ ही उन्हें पीएम मोदी का भी करीबी माना जाता है। इनके अलावा राजनीतिक गलियारों में धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर भी अटकलें तेज हैं।
बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी इसपर फैसला ले सकती है। इसके अलावा बीजेपी ने संभावित उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली है, जिसपर उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के बाद विचार किया जाएगा। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है।
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चयनित शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी