फार्मा से MSME तक सबको राहत, जीएसटी सुधारों पर गोयल ने जताई उम्मीदें
व्यापार: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधारों को परिवर्तनकारी बताया है। उन्होंने उद्योग जगत से इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को कहा है। इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जीएसटी में कटौती से हर उपभोक्ता को लाभ होगा।
अनेक क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक असर पडे़गा
गोयल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में की गई अनेक पहलों के फलस्वरूप कल जीएसटी में अप्रत्यक्ष करों में जो सुधार किया गया, वह परिवर्तनकारी है। इसका फार्मा क्षेत्र को लाभ होगा। साथ ही किसान से लेकर हमारे एमएसएमई तक अनेक क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक हितधारक, प्रत्येक उपभोक्ता को इसका लाभ मिलेगा। जीएसटी सुधारों को "गेम चेंजर" करार देते हुए मंत्री ने कहा कि यह कदम 2047 तक विकसित भारत बनने की यात्रा में आने वाले महीनों और वर्षों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जीएसटी में किए गए बड़े बदलाव
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद बीते दिन यानी बुधवार को जीएसटी से जुड़े कई बड़े बदलाव सामने आए। जीएसटी परिषद की ओर से जीएसटी व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद जीएसटी परिषद ने स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी। यह 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगे।
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव