टीआरपी रिपोर्ट: अनुपमा और तुलसी की भिड़ंत में दर्शकों का दिल किसने जीता?
मुंबई: 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ और स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में से कौन पहले स्थान पर अपने लिए जगह बना पाया? और टॉप 5 में किन सीरियल्स ने जगह बनाई जानिए?
इस हफ्ते ‘अनुपमा’ ने मारी बाजी
34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ टॉप पर रहा। पिछले दो हफ्ते से यह टॉप पर बना हुआ है। इस हफ्ते सीरियल को 2.4 की टीआरपी मिली है। सीरियल में लीड कैरेक्टर अनुपमा की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, जिसके कारण शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है। यह शो पिछले हफ्ते पिछड़ गया था। लेकिन इस हफ्ते इसने अपनी टीआरपी बेहतर की है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 34वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली है।
टॉप 5 में इन्हें मिली जगह
34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है, इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। देखा जाए तो यह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी के ही करीबी है। वहीं चौथे नंबर पर कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का है, इसे 1.9 की टीआरपी मिली है। इन दिनों इस सीरियल में एक नए परिवार की एंट्री हुई, इससे शो में एक नयापन शामिल हुआ है। 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल है। इसे 1.8 की टीआरपी मिली है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं