दीपावली पर आया था MP से जयपुर, पांच साल पहले हो चुकी माता-पिता की मौत
जयपुर: राजधानी जयपुर में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। सांगानेर सदर और करणी विहार से लापता बच्चों की सकुशल वापसी के बाद अब मालपुरा गेट थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बालक लापता हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कुमावत कॉलोनी निवासी विनय कश्यप के साले मोहित (12) का सोमवार से पता नहीं चल रहा है। मोहित मूल रूप से मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और दीपावली के बाद से बहन व जीजा के साथ जयपुर में रह रहा था।
मोहित रोज की तरह 29 अगस्त की सुबह अपने जीजा के ठेले पर आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने मालपुरा गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
सीसीटीवी में दिखा मोहित
पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें मोहित घर से कुछ दूरी पर खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पांच साल पहले माता-पिता की मौत
परिजनों के अनुसार, मोहित के माता-पिता का पांच साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह कभी मामा तो कभी चाचा के पास रहा। दीपावली के बाद से वह बहन और जीजा के साथ ही रह रहा था। परिजनों का कहना है कि मोहित अचानक कहां चला गया, इसका किसी को अंदाजा नहीं है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं