शोरूम और ऑफिस आग की चपेट में, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू : नोएडा सेक्टर-63
नोएडा:
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स, मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर और शोरूम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलते हुए फर्स्ट व सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई।
इस हादसे में सात से आठ गाड़ियां जलकर राख हो गईं और फर्स्ट फ्लोर स्थित ऑफिस भी पूरी तरह आग की जद में आ गया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।
कर्मचारियों ने बचाई जान
घटना के समय सर्विस सेंटर में मौजूद कर्मचारी और स्टाफ अफरा-तफरी में बाहर निकल आए। वहीं, मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलग-अलग स्टेशनों से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों ने दी जानकारी
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें लगभग पौने दो बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कई गाड़ियों में आग लगी हुई थी और लपटें ऊपर तक पहुंच चुकी थीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को और फैलने से रोका।
कार से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक कार से हुई। इसके बाद पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी लपटों की चपेट में आ गईं और आग ऊपर तक फैल गई। फिलहाल आग लगने के सही कारण और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में भीड़ इकट्ठा हो गई थी और लोग आशंकित थे कि लपटें आसपास की इमारतों तक न फैल जाएं। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं