रायपुर के वीआईपी रोड पर हर होटल और रेस्टोरेंट से नव्या के संपर्क
रायपुर: छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करी केस में इंटीरियर डिजाइनर युवती नव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। नव्या के खुलासों के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को कांग्रेस का संरक्षण मिला हुआ है।
नव्या मलिक की गिरफ्तारी और खुलासे
पुलिस ने नव्या को मुंबई से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह मुंबई, दिल्ली और पंजाब से नशीला पदार्थ मंगवाकर रायपुर और आसपास के क्लब, पब और फार्म हाउस की नाइट पार्टियों में सप्लाई करती थी। जांच में सामने आया कि नव्या का राजधानी के वीआईपी रोड स्थित लगभग सभी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट्स में सीधा संपर्क रहा है।
बीजेपी का कांग्रेस पर वार
नव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें नव्या को शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ पार्टी करते दिखाया गया है। बीजेपी ने दावा किया कि पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है।
बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
किरण सिंहदेव का बयान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा – “कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करती है। अगर इस मामले में कांग्रेस का कनेक्शन नहीं है तो कांग्रेस नेताओं को सामने आकर सफाई देनी चाहिए। जनता को गुमराह करने वाली पार्टी सुचिता की बात करती है, लेकिन ड्रग्स जैसे गंभीर मामलों में भी चुप्पी साध लेती है।”
नव्या मलिक की प्रोफाइल
रायपुर के कटोरा तालाब इलाके की रहने वाली नव्या ने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और उसका खुद का कारोबार भी है। फैशन की शौकीन नव्या का कई बड़े कारोबारियों से संपर्क रहा। जांच में सामने आया है कि वह नाइट पार्टियों में युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ड्रग्स की सप्लाई करती थी।
लग्जरी लाइफस्टाइल और शक
नव्या की आलीशान लाइफस्टाइल, महंगे होटलों में पार्टियां और बड़े कारोबारियों के साथ विदेश यात्राएं भी शक के घेरे में हैं। पुलिस को संदेह है कि नव्या सिर्फ ड्रग्स तस्करी ही नहीं बल्कि हनीट्रैप का हिस्सा भी हो सकती है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि नव्या एक बड़े कारोबारी परिवार से जुड़ी हुई है और संभव है कि कारोबारी उसका इस्तेमाल नेताओं और अधिकारियों को फंसाने के लिए कर रहे थे।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नव्या का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों का नाम शामिल है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं