रायपुर जिले में औसत से करीब 10% कम दर्ज हुई बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश ने शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा कर दी।
रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम
मंगलवार शाम से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि 3 सितंबर को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं।
अगस्त में कम बारिश, अब पकड़ रहा रफ्तार
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कहीं-कहीं शाम को अचानक तेज बारिश हुई। अगस्त महीने में रायपुर में केवल 178 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो औसत से 156 मिमी कम रही। पूरे प्रदेश में अगस्त का औसत 279 मिमी रहा। अब तक सीजन की कुल वर्षा 908 मिमी हो चुकी है, जो सामान्य से महज 4 मिमी कम है। रायपुर जिले में बारिश का आंकड़ा 750 मिमी के औसत से करीब 10% कम है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं