सलमान खान की फिल्म को याद कर रवि किशन ने शेयर किया मजेदार किस्सा, वीडियो छाया ट्रेंड में
मुंबई: भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवि ने अपने फिल्मी करियर को याद करते हुए कई बातें बताईं और साथ ही अपनी आगामी फिल्मों की ओर भी इशारा किया।
वीडियो हुआ वायरल
मुंबई एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने रवि किशन से पूछा कि वह सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का वीडियो देख रहे थे, जिसमें उनका रोल था। रवि किशन ने जवाब में कहा, 'तेरे नाम- में मैं पंडित बना था और इस रोल के बाद जिंदगी में फिर सभी को लगा हां.. कि ये है एक्टिंग'। आगे रवि किशन ने अपनी फिल्म 'लापता लेडिज' को लेकर कहा, 'फिर अभी 'लापता लेडिज' के बाद भी लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आई। अभी लाइफ में गेम चालू है।' आगे रवि किशन ने बताया कि इस साल भी उनकी कई अच्छी फिल्में आने वाली हैं।
फैंस के कमेंट्स
रवि किशन की इस शानदार वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'बिहारी बाबू', एक फैन ने रवि किशन का प्रसिद्ध डायलॉग लिखा और उनसे रिक्वेस्ट की, 'जिंदगी झंडवा..... कृपया पूरा करें', वहीं कई फैंस ने रवि के इस वीडियो पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
रवि किशन के बारे में
भोजपुरी फिल्मों के अलावा, रवि किशन ने 'तेरे नाम', 'फिर हेराफेरी', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'वेल डन अब्बा', 'तनु वेड्स मनु', 'एजेंट विनोद', 'मुक्काबाज', 'लखनऊ सेंट्रल' और 'लापता लेडिज' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में रवि फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आए। विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रवि किशन के अलावा अजय देवगन और मृणाल ठाकुर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं