उदयपुर में कार हादसा: भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, तीन की तलाश जारी
नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में भयानक हादसा हो गया। दरअसल खेरवाड़ा इलाके में एक कार नाले में गिर गई। इसमें पांच लोग सवार थे। दो लोग बच गए, जबकि तीन लापता हैं। देर रात दो लापता लोगों के शव बरामद हुए।
खेरवाड़ा के थानाधिकारी दलपत सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, "ये हादसा खेरवाड़ा इलाके में हुई है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दो लोग बच गए थे लेकिन बाकी तीन लोग नाले में लापता हो गए थे। इसके बाद छानबीन के बाद दो लापता लोगों का शव मिला है जबकि एक लापता शख्स अब भी नहीं ढूंढा जा सका है।"
बारिश के वजह से नदी-नाले उफान पर
राजस्थान में पिछले चार दिनों से हो रही भारी वर्षा ने किसानों आमजन और सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों और शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शहरों के नदी-नाले अपने उफान पर हैं।
सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, टोक, दौसा, उदयपुर, झालावाड़ और सीकर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार को प्रदेश के 18 जिलों में स्कूल बंद रहे। कोटा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सवाई माधोपुर और कोटा में तीन सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।
खाड़ी युद्ध की यादें: 1991 के वैश्विक आर्थिक संकट और ईंधन किल्लत पर आधारित है 'कारा'।
खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल