‘परिवार में सिमटे’ पर CM योगी का वार, विजन 2047 चर्चा में दिया बयान
लखनऊ : यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं।
अलग-अलग विचारधारा के आए विचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है।
उम्मीदों का केंद्र बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इनवेस्ट समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है।
रात भर जागकर सदस्यों ने लिया भाग
इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया। देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।
सपा के लोगों को कहा कूप मंडूक
इस मौके पर सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। उन्होंने एक शेर के माध्यम से तंज कसा
बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,
वही नसीब के मारों की बात करते हैं।
उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।
जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है पीडीए का नारा
सीएम योगी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में पीडीए समाज से आने वाले लोगों को मजबूत करने का काम इस सरकार ने किया है। सपा सिर्फ नारे तक ही सीमित है। पहले के त्योहारों में चीन का सामान दुकानों में भर जाता था अब यूपी के कामगारों द्वारा बनाए गए कारीगरों का सामान बाजार में दिखता है। इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। आप जब सैफई महोत्सव करते थे तो विदेशी बग्घी मंगाते थे। ये वह लोग हैं तो खुद को समाजवादी कहते थे।
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
राजस्थान की सियासत में उबाल: मदन राठौड़ और टीकाराम जूली के बीच जुबानी जंग तेज, महिला सम्मान पर छिड़ी रार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास