Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव नेट्स में लौटे, फिटनेस की दी बड़ी खबर
9-28 सितंबर UAE में होगा एशिया कप, SKY की फिटनेस टीम के लिए राहत
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एशिया कप 2025 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 34 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज ने बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के दौरान नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है।
जुलाई में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराने के बाद सूर्यकुमार रिहैब में थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बल्लेबाजी, व्यायाम और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा— "मैं जो पसंद करता हूं उसे वापस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 717 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर रहे। ऑरेंज कैप बी. साई सुदर्शन ने जीती, जिन्होंने 759 रन बनाए थे।
भारत का अगला टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला एशिया कप होगा। रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास के बाद सूर्यकुमार को पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है। उनके नेतृत्व में भारत ने अब तक 22 में से 17 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
टी-20 करियर में सूर्यकुमार यादव ने 83 मैचों में 38.2 की औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2,598 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित