सुरक्षा में बड़ी चूक: CM भजनलाल का चार्टर गलत एयर स्ट्रिप पर लैंड
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। चार दिन पहले सीएम दिल्ली से फलोदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे। उस समय विमान को फलोदी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना था, लेकिन वह गलती से शहर की सिविल एयर स्ट्रिप पर उतर गया। यह मामला 31 जुलाई की दोपहर 1:18 बजे का है। इसे लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं, चार्टर प्लेन संचालन कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि दोनों एयर स्ट्रिप की स्थिति एक जैसी है, इसलिए भ्रम हुआ था। कंपनी की रिपोर्ट के बाद DGCA ने फिलहाल दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।
दरअसल, चार दिन पहले सीएम दिल्ली से फलोदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे। हालांकि पायलटों को चूक का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत विमान को फिर से उड़ाया और करीब पांच किमी दूर स्थित फलोदी वायुसेना स्टेशन पर उतारा। यहां से सीएम हेलिकॉप्टर से रामदेवरा पहुंचे थे। फिर इसी विमान से जयपुर लौटे थे।
लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल
21 घंटे की चर्चा बेनतीजा, जेडी वेंस लौटे अमेरिका, ट्रंप की अगली रणनीति पर निगाहें
मोहन भागवत ने बताया संघ स्थापना का कारण, हिंदू समाज में एकता की कमी
होर्मुज का पहला LPG टैंकर रवाना, सीजफायर के बाद रसोई गैस की किल्लत दूर होने की उम्मीद
छत्तीसगढ़ में तपेगा मौसम, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार
चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया