बारां की 'द्रौपदी' बेबस: डैम ने छीनी जमीन, ₹18 लाख का मुआवजा भी साइबर ठगों ने उड़ाया
राजस्थान के झालावाड़ में परवन सिंचाई परियोजना का हिस्सा अकावद बांध के डूब क्षेत्र में जो जमीनें गईं. उसके बदले में जमीन स्वामी को मुआवजे की राशि दी गई थीं. इसी में एक महिला का नाम भी शामिल है, जिनकी जमीन बांध में डूब गई थी. उन्हें इस जमीन के बदले में मुआवजा राशि दी गई थी. लेकिन वह साइबर ठगों का शिकार हो गईं और अब उनके पास न जमीन बची और न ही पैसे. ऐसे में महिला के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है.
बारां के बिलेंडी गांव की रहने वाली द्रौपदीबाई धाकड़ नाम की महिला के साइबर ठगों ने करीब 18 लाख 93 हजार रुपए उनके बैंक अकाउंट से उड़ा दिए. महिला के पति ने बताया उन्होंने साल 2020 में AU बैंक की बारां ब्रांच में अपनी पत्नी द्रौपदीबाई के नाम पर एक बैंक अकाउंट खुलवाया था. उस अकाउंट में दो (Fixed Deposit) FD कराई थीं. इनमें से एक FD पिछले साल 8 जुलाई को 10 लाख की दूसरी 28 अगस्त को 8 लाख रुपये की कराई थी.
FD तोड़कर निकाल लिए पैसे
अब 19 जून को जब द्रौपदीबाई धाकड़ के पति रमेश चंद धाकड़ बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो उन्हें बैंक से जो जानकारी मिली. उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों FD तोड़कर पैसे निकाल लिए गए हैं. यही नहीं उनका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली कर दिया गया. उनकी एक एफडी 23 और दूसरी को 24 मई को तोड़ी गईं.
बैंक अकाउंट कर दिया खाली
इसका खुलासा बैंक स्टेटमेंट के जरिए हुआ. साइबर जालसाजों ने एक एफडी तोड़कर एक 8.37 लाख रुपए और दूसरे एफडी तोड़कर 10.55 लाख रुपए निकालकर चालू बैंक अकाउंट में डाल दिए गए. इसके बाद किसी और शख्स ने उनके पैसे ऑनलाइन निकाल लिए. दोनों एफडी निकालने के बाद उनके बैंक में 26 हजार रुपये बचे. लेकिन उन्हें भी साइबर जालसाजों ने नहीं छोड़े और वह भी साफ कर दिए.
सरकारी योजना का दिया झांसा
इसके बाद पति-पत्नी ने इसे मामले को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी अशोक चौधरी ने मामले की जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि जिस बैंक अकाउंट में पैसा था. उससे लिंक फोन नबंर पर साइबर ठगों की कॉल आई थी. उस समय फोन बच्चों के हाथ में था. ऐसे में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे ओटीपी ले लिया और ठगी को अंजाम दिया.
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP